A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

कायाकल्प असेसमेंट टीम आज करेगी सिविल हॉस्पिटल नागौद का निरीक्षण

सतना/नागौद। कायाकल्प असेसमेंट के अंतर्गत हॉस्पिटलों का निरीक्षण का कार्य पूरे जिले में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 24 फरवरी को सिविल हॉस्पिटल का कायाकल्प असेसमेंट का निरीक्षण किया जावेगा, इसके लिए गठित टीम अस्पताल में आकर लगभग सभी बिंदुओं पर जिसमें स्वच्छता, मरीज को मिलने वाली सुविधाएं, ओपीडी संचालन, ऑपरेशन थिएटर, दवा, भंडार, शौचालय तथा जल व्यवस्था यदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निरीक्षण किया जाना है।
यद्यपि सिविल हॉस्पिटल नागौद की अव्यवस्थाए एवं कार्यगत लापरवाही किसी से छिपी नहीं है, लेकिन निरीक्षण में क्या आएगा और उसका समाधान कैसे होगा? यह सिविल अस्पताल के लिए यक्ष प्रश्न बनकर रह जाएगा। सिविल हॉस्पिटल की अनगिनत अव्यवस्थाएं सब जानते हैं, लेकिन हो सकता है कि निरीक्षण टीम की दृष्टि वहीं पड़े जो यहां का प्रबंध दिखाना चाहता है और *आल इज बेल* हो जाय।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!