
विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार
*कोतवाली कनखल*
*नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर मोहल्ले में हंगामा*
*शांति व्यवस्था भंग करने पर कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा 14 हुड़दंगियों (महिला सहित) हिरासत में लिया गया*
दिनांक 23.02.2026 को थाना कनखल पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला सगरावाला, जगजीतपुर में मोहल्लावासियों द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक महिला को रोके जाने पर उसने अपने नशेड़ी साथियों को बुला लिया, जिन्होंने स्थानीय लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर हंगामा किया।
सूचना पर प्रभारी चौकी जगजीतपुर मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पाया गया कि कुल 14 व्यक्ति सड़क पर खड़े होकर हो-हल्ला, गाली-गलौज कर उपद्रव मचा रहे थे तथा राहगीरों के साथ आमादा-फसाद पर उतारू थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।
काफी समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने तो शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी 14 व्यक्तियों (महिला सहित) को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कारण बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।
सभी के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. मौहम्मद मुन्ना पुत्र शहीद, निवासी अहबाबनगर, थाना कोतवाली ज्वालापुर
2. शंकर तोमर पुत्र मंगल सिंह, निवासी लाल मंदिर कॉलोनी, थाना कोतवाली ज्वालापुर
3. दीपक कोहरी पुत्र जगदीश, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली नगर
4. मोहम्मद छोटा पुत्र इस्माइल, निवासी मोहल्ला घोसियान, थाना कोतवाली ज्वालापुर
5. दीपक राजपूत पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी हनुमानगढ़ी, थाना कनखल
6. सौरभ पुत्र नथ्थू, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली नगर
7. सूरज आर्या पुत्र रामसेवक, निवासी गणपतिधाम फेस-3 राजागार्डन, थाना कनखल
8. विजय चौहान पुत्र स्व० गोपाल, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली नगर
9. विकास कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी सतीकुंड सर्वप्रिय बिहार, थाना कनखल
10. सुमित पुत्र दारा सिंह, निवासी कृष्णानगर, थाना कनखल
11. अमन सैनी पुत्र स्व० राजेश सैनी, निवासी डिवाइन लाइट स्कूल के पास, थाना कनखल
12. आशीष पुत्र हंसराज, निवासी छतरीवाला कुआं जगजीतपुर, थाना कनखल
13. गोपी चौहान पुत्र स्व० कल्लू सिंह, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल
14. महिला निवासी मोहल्ला सगरावाला जगजीतपुर, थाना कनखल
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 सुधांशु कौशिक
2. अ0उ0नि0 ललित मोहन
3. का0 प्रलव चौहान
4. का0 रघुबीर सिंह
5. म0का0 रेखा शर्मा







