
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। दिनांक 23.02.2026 को थाना कनखल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला सगरावाला, जगजीतपुर में मोहल्लावासियों द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक महिला को रोकने पर उसने अपने नशेड़ी साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उक्त व्यक्तियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ धक्का-मुक्की कर हंगामा किया गया।
सूचना पर प्रभारी चौकी जगजीतपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि कुल 14 व्यक्ति सड़क पर खड़े होकर हो-हल्ला व गाली-गलौज कर उपद्रव मचा रहे थे तथा राहगीरों से आमादा-फसाद की स्थिति उत्पन्न कर रहे थे, जिससे यातायात भी बाधित हो रहा था।
पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद जब वे नहीं माने, तो शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी 14 व्यक्तियों (एक महिला सहित) को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कारण बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।
सभी आरोपितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित निवासी अहबाबनगर, थाना कोतवाली ज्वालापुर, निवासी लाल मंदिर कॉलोनी, थाना कोतवाली ज्वालापुर, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली नगर, निवासी मोहल्ला घोसियान, थाना कोतवाली ज्वालापुर, निवासी हनुमानगढ़ी, थाना कन, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना कोतवाली नगर, निवासी गणपतिधाम फेस-3, राजागार्डन, थाना कनखल, निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर, निवासी सतीकुंड सर्वप्रिय बिहार, थाना कनखल, निवासी कृष्णानगर, थाना कनखल, निवासी डिवाइन लाइट स्कूल के पास, थाना कनखल, निवासी छतरीवाला कुआं, जगजीतपुर, थाना कनखल, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल,महिला, निवासी मोहल्ला सगरावाला, जगजीतपुर, थाना कनखल। जगजीतपुर चौकी इंचार्ज उ0नि0 सुधांशु कौशिक,अ0उ0नि0 ललित मोहन,का0 प्रलव चौहान,का0 रघुबीर सिंह,म0का0 रेखा शर्मा की कार्रवाई।







