
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर,बुधवार 20/08/2025-:
=============//======////===== नागपुर शहर में यातायात पुलिस ने निजी बस संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार अवैध रूप से सड़कों पर खड़ी रहने वाली यात्री बसों या यात्रियों को चढ़ाने और उतारने वाली बसों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यातायात विभाग ने इसके लिए सात विशेष टीमें भी तैयार की हुई है। सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी रहने वाली बसों पर कार्यवाही करने का समय सुबह 08 बजे से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। शहर के अंदर कहीं भी नियम के विरुद्ध पार्किंग करने या रूकने वाली बसें अब पुलिस की गिरफ्त में आ जायेंगी। नये यातायात नियम के अनुसार अब इनर रिंग रोड और उसके क्षेत्र में निजी बसों को पार्किंग करने , पिकअप या ड्राप की अनुमति नहीं है। बसे केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर या इनर रिंग रोड से बाहर तय जगहों पर ही बसें रूक सकती है , और यात्रियों को ले सकती है। बसों के सड़कों पर अवैध रूप से खड़े किये जाने से सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बढ़ रही थी। सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने यह अभियान शुरू किया गया । निजी बसों यह कार्यवाही 12 सितंबर 2025 तक जारी रहेंगी। सेंट्रल एवेन्यू, जाधव चौक, कॉटन मार्केट, गीतांजली चौक, रहाटे कॉलोनी चौक, रविनगर चौक, दिघोरी चौक, छत्रपति चौक सहित सभी प्रमुख मार्गों पर इस कार्यवाही के दौरान कड़ी निगरानी रखी जायेगी।







