A2Z सभी खबर सभी जिले की

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार.आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले, एक घायल.

IMG 20250619 WA0015

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराकर पलटी कार.आग लगने से मासूम समेत पांच लोग जिंदा जले, एक घायल.

बुलंदशहर।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर गांव चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित एक पुलिया से टकरा गई। कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!