A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

पुणे-अजनी सुपरफास्ट पटरी से उतरने से बची

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी अनुसार पुणे से अजनी की ओर आ रही पुणे अजनी सुपरफास्ट ट्रेन पटरी से नीचे उतरने से बच गई। जानकारी अनुसार अकोला पास माना रेलवे-स्टेशन के नजदीक ट्रेन के कोच एस1के नीचे एक बड़ा लोहे का गेट फंस गया। घटना के समय पर ट्रेन की गति तेज होने से यात्रियों को जोरदार झटका लगा। जिससे ट्रेन मे अफरा तफरी मच गई। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को रोका गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गये। नजदीकी रेलवे-स्टेशन से लोहे की कटर मंगवाकर गेट को काटकर अलग किया गया। लगभग तीन घंटे की मेहनत के बाद लोहे के गेट को काटकर अलग किया गया। यह ट्रेन शनिवार सुबह चार बजे नागपुर पहुंचने वाली थी परंतु घटना के कारण सुबह आठ बजे के करीब नागपुर पहुंची। माना जा रहा है कि यह घटना किसी साजिश का हो सकता है। रेलवै के द्वारा मामला को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!