A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअशोक नगरआगरइन्दौरउज्जैनखरगोनगुनाग्वालियरछत्तरपुरछिंदवाडाजबलपुरझाबुआडिंडोरीदतियादेवासधारनरसिंहपुरनीमचबड़वानीबालाघाटबेतुलभिंडभोपालमईहारमंडलामध्यप्रदेशमुरैनामोरेननरतलामरायसेनविदिशासीहोरहरदा

शांति निवारण समिति ने किया चोली के मामले का निपटारा एक माह से चोरी किए मोबाईल का विवाद चल रहा था

ग्राम सभा का पवार अब धीरे धीरे बड़ रहा है ग्राम सभा का विस्तार हो रहा है ,

बैतूल भैंसदेही :- पेसा एक्ट का दिख रहा है गांवों में असर ग्राम पंचायत केरपानी में 7 अगस्त को ग्राम के जितेंद्र नामक व्यक्ति ने नसे की हालत में ग्राम के सुशीला कवड़े के घर से चार्ज पर लगा मोबाईल निकाल कर ग्राम पंचायत के ग्राम दादू ढाना में शराब के लिए बेच दिया था जिसके बाद सुशीला कवड़े को मोबाईल चोरी होने की जानकारी मिली उसके बाद सुशीला ने अपना मोबाईल वापस देने के लिए जितेंद्र नामक व्यक्ति से अपना मोबाईल वापस देने के लिए कहा जिसके बाद नसे में जितेंद्र ने मोबाईल लाना स्वीकार किया लेकिन मोबाईल वापस नहीं किया सुशीला कवड़े ने 3 से 4 दिन तक मोबाईल लेने का प्रयास किया लेकिन जितेंद्र ने मोबाईल वापस नहीं किया कूछ दिन परेशान होने के बाद ग्राम की लछिया धुर्वे को मोबाईल चोरी होने की जानकारी मिली उसके बाद उसने सुशीला कवड़े को पेसा एक्ट ग्राम ग्राम सभा की जानकारी दी उसके बाद दोनों ने ग्राम सभा को मोबाईल चोरी के बारे में ग्राम सभा को सूचना दि सूचना मिलने के बाद ग्राम के समस्त ग्राम सभा सदस्यों को विवाद से अवगत कराया ,विवाद की जानकारी पेसा एक्ट की शांति निवारण समिति को  जैसे ही इस मामले की सूचना मिली उसके बाद ग्राम सभा के अध्यक्ष ने ग्राम सभा की बैठक दिनांक 14/09/2024 को बैठक का आयोजन किया जिसमें ग्राम सभा के सामने जितेंद्र नामक व्यक्ति ने स्वीकार किया की मेरे द्वारा नसे की हालत में सुशीला के घर से मोबाईल लेकर आय था मुझे कुछ समझ नहीं आया ,जिसके बाद उसने स्वीकार किया की मेरे द्वारा मोबाईल लाया गया है मै किसी प्रकार से कानूनी कार्यवाही नहीं चाहता मुझसे गलती हुई है स्वीकार करता हु यह सब्द कहा गया जिसके बाद ग्राम सभा ने दोनों पक्ष को समझाइस दिया की कोई भी ग्राम का व्यक्ति किसी भी प्रकार से कोई गलत कार्यकर्ता है तो सबसे पहले ग्राम सभा निर्णय लेगी जिसमे ग्राम सभा जो भी सजा सुनाएगी वह सर्व मान्य हो होगा ,यह कहकर ग्राम सभा ने जितेंद्र को एक समय अवधि में सुशीला को मोबाईल देने के लिए 24 घंटे का समय दिया जिसमें जितेंद्र ने दिनाँक 15 /09/2024 को शाम के समय ग्राम सभा के सभी सदस्यों के सामने चुराया हुआ मोबाईल वापस कर दिया, इसके बाद शांति निवारण समिति ने जितेंद्र को समझाया की भविष्य में येसा कोई कार्य नहीं करेगा जिसमे कोई विवाद हो और न किसी प्रकार का गलत कार्य नहीं करेगा जिसमे ग्राम का नाम खराब हो ,जितेंद्र ने स्वीकार किया की भविष्य में मेरे द्वारा किसी भी प्राकार से कोई विवाद होता है तो ग्राम सभा मुझे जो सजा देगी मुझे स्वीकार होगा ,इस पूरे विवाद को समाप्त करने में शांति निवारण समिति की मुख्य भूमिका रही जिसमे ग्राम के शांति निवारण समिति अध्यक्ष श्रीमति मीना उईके ,उर्मिला कवड़े ,श्रीराम पटेल धुर्वे ,श्यामलाल धुर्वे प्रेमलाल धुर्वे ,रंगलाल धुर्वे ,दामा सिंग जी ,लछिया धुर्वे ,भोंदलाल धुर्वे ,सुलवंती उईके ग्राम कोटवार ललिता नागले ,एवं पूरे विवाद को शांति पूर्ण तरीके से हल करवाने में ग्राम के युवा समाजसेवी धनराज ताड़ीलकर का पूरा सहयोग रहा जिसकी पूरे ग्राम में सराहना की जाती है ,येसे समाज सुधारको की समाज को आवश्यकता है जिससे ग्राम में किसी प्रकार का कोई विवाद न हो

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!