A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

आंगनबाड़ी में सक्षम सप्ताह का किया सुभारंभ

कोरबा:- सक्षम सप्ताह के दौरान विविध थीम पर गतिविधियां अभियान मोड पर आयोजित की जायेगी। जिसमें इंटरैक्टिव डीआईआय शिल्प सत्र, ईसीसीई दिवस समारोह, किशोरी बालिका रंगोली प्रतियोगिता बच्चों हेतु रायमिंग, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के विभिन्न घटक से संबंधित गतिविधियां जैसे- पोषण वाटिका, एक पेंड़ माँ के नाम, शिक्षा चौपाल, खेलो और पढ़ो, स्वदेशी खिलौना मेला, पोषण ट्रैकर में आधारभूत संरचना को अद्यतन करना, जल संरक्षण, वाश  सत्र का आयोजन आदि है। साथ ही आम जनता व हितग्राहियों के बीच योजना की जानकारी साझा कर जागरूक करना सुनिश्चित किया जायेगा। इन गतिविधियों के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु कैलेंडर भी तैयार कर लिया गया।

कोरबा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण माह के अंतिम सप्ताह को ‘‘सक्षम सप्ताह’’ के रूप में चिन्हांकित कर शुभारंभ किया गया। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के संबंध में जनसमुदाय को आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवा व सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाने हेतु 30 सितंबर तक ‘‘सक्षम सप्ताह’’ का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रों में जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग एवं हितग्राही उपस्थित रहे। केन्द्रों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गतिविधियों का आयोजन, लघु विडियो का प्रदर्शन कर सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र की प्रमुख विशेषता व प्रभाव पर प्रकाश डाला गया तथा जानकारी जन-जन तक पहुँचाई गई। सक्षम सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायतीराज संस्थान, नगरीय निकायों, सहयोगी विभागीय, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवा समूहों, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडेट कोर इत्यादि से समन्वय किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!