A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

रसोइये को सांप ने डसा, गंभीर

इटवा। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डबरा में बच्चों के लिए भोजन बनाने गई रसोइये को सांप ने डस लिया। उसे सामुदायिक केंद्र इटवा में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय डबरा में रोजाना की तरह शनिवार को महिला रसोईया लीलावती (42) बच्चों के लिए खाना बनाने गई थी। अभी वह भोजन बनाने के लिए खाद्यान्न निकाल रही थी कि बोरे के नीचे बैठे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय के बच्चे डर गए। अध्यापक औ ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!