A2Z सभी खबर सभी जिले कीमंडला

कलेक्टर के आदेश के बाद भी ठेकेदार द्वारा कुम्हारों से वसूल रहे राशि

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज 

शिवम यादव की रिपोर्ट मंडला 

ग्राम हिरदेनगर पेसा एक्ट के तहत संचालित बाजार में ठेकेदार द्वारा जिले से दूर दराज के अंचलों से मिट्टी के दीपक तैयार कर विक्रय करने वाले कुम्हारों से ठेकेदार के द्वारा जबरदस्ती कर राशि वसूली जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा आदेश के बाद भी बाजारों में ठेकेदार के द्वारा वसूली की जा रही है। जिला कलेक्टर द्वारा निर्देशित है कि दीपावली पर्व के अवसर पर जिले के ग्रामीण एवं दूर दराज के अंचलों से मिट्टी के दीपक तैयार कर विक्रय हेतु बाजारों में लाया जाता है। अत: जिले के सभी नगरीय निकायों एवं गाम पंचायतों को दूरदराज से आने वाले कुम्हारों से बाजार में नगर पालिका/नगर परिषद/ ग्राम पंचायतों द्वारा किसी भी प्रकार के बाजार शुल्क नहीं लिये जाने तथा दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीपकों का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु आदेशित किया गया है। ठेकेदार के द्वारा साफ-साफ आदेश की धज्जियाँ उड़ाई जा रही धज्जियां

VID-20241028-WA0003

 

देखे विडियो,

 

Back to top button
error: Content is protected !!