कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलाज गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे एक युवक ने एक प्रौढ़ को गोली मार दी। घटना में लगभग 40 वर्षीय रघुवीर सोनी पिता राजाराम सोनी के पैर में गोली लगी है। बताया जाता है कि गोलीकांड प्रेम संबंधों के चलते हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलाज निवासी शिवम मिश्रा नामक युवक रघुवीर सोनी की पुत्री से प्रेम करता है। जिसका पता लड़की क़े पिता को चला तो रघुवीर सोनी ने जब इसी बात को लेकर शिवम मिश्रा को समझाने का प्रयास किया तो इसी बीच दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। आवेश में आकर शिवम मिश्रा नामक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता रघुवीर सोनी के ऊपर गोली चला दी जो रघुवीर के पैर में जा लगी है। घटना के बाद गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही घायल रघुवीर सोनी पिता राजाराम सोनी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।