A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कैंट भूमि से चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया जायेगा

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। छावनी परिषद सागर सीमा से सिविल एरिया( नागरिक क्षेत्र) के नगर निगम में विलय के संबंध में निगमायुक्त राजकुमार खत्री की अध्यक्षता में सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में श्रीमती मनीषा जाट मुख्य अधिशासी अधिकारी सागर छावनी परिषद, कर्नल सुरिन्द्र सिंह राणा, स्टेशन हेडक्वार्टर सागर प्रवीण पाटीदार तहसीलदार सागर सहित अन्य अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुये निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा की शहर विस्तार और नागरिक हित को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा कैंट के सिविल एरिया का विलय नगर निगम और नगर पालिकाओं में करने का निर्णय लिया गया है। सागर कैंट सिविल एरिया का नगर निगम में विलय होने से छावनी क्षेत्र के नागरिकों को भी नगर निगम की बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बेहतर पर्याप्त रौशनी वाली स्ट्रीट लाईट सहित सड़क कनेक्टिविटी, पानी सप्लाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, स्वच्छता व्यवस्था आदि नगर निगम की नागरिक सेवाओं सहित शासन की निगम सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पाने के लिए वे पात्र बनेंगे। कैंट के एक बड़े भू-भाग पर अवैध अतिक्रमण कर रहवास और अन्य गतिविधियां संचालित हैं। नगर निगम की सतत् निगरानी में अवैध अतिक्रमण को हटाकर सुंदर कायाकल्प किया जा सकेगा इससे शहर की स्वच्छता और सुंदरता सुनिश्चित होगी। उक्त बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लेते हुये कहा गया की कैंट के ऐसे क्षेत्र जहाँ अवैध अतिक्रमण और अन्य गतिविधियां संचालित हैं जिनसे सागर की स्वच्छता और सुंदरता प्रभावित होती है उन्हें जिला प्रशासन, नगर निगम, छावनी परिषद और भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा सयुक्त निरीक्षण कर चिन्हित किया जायेगा और अतिक्रमण आदि हटाने की कार्यवाही की जाकर उक्त भूमि को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!