A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोहेल और भादवार थाना द्वारा संयुक्त रूप से पहाड़ी एवम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग और केंद्रीय पुलिस बल के सहयोग से एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के निर्देशानुसार, आज दिनांक 24.11.2024 को सोहेल और भदवर थाना द्वारा संयुक्त रूप से पहाड़ी एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग और केंद्रीय पुलिस बल के सहयोग से एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय लोगों को अफीम की खेती से होने वाले नुकसान/खतरों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अफीम की खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देती है, जिससे नशीले पदार्थों के व्यापार एवं सेवन तथा अपराध में वृद्धि होती है। सोहेल और भदवर थानों के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफीम की खेती पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!