
आज भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय जिला के सभी मंडलों के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई।
इसी कड़ी में चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चेरिया बरियारपुर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अनिल वर्मा जी को पुनः मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री कुंदन भारती जी ,रामप्रवेश सहनी जी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी जी ने नव चयनित मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा जी को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित एवं गुलाल लगाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएँ दिए । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा ने अपने मंडल के तमाम कार्यकर्ता के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिला नेतृत्त व प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा पिछले कार्यकाल से भी बेहतर प्रयास करके अपने मंडल को जिला मैं प्रथम स्थान दिलाने का कार्य करेंगे गरिमय उपास्थिती मंडल महामंत्री रूपेश कुमार जी मंडल उपाध्यक्ष द्वय रामचन्द्र दास जी एवं अनिल साह जी पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिलीप राय जी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी जी अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्ण देव पासवान सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं शक्तिकेंद्र सह प्रमुख चेरिया बरियारपुर ,दक्षिणी मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रौशन जी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नव चयनित मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर गुलाल लगाकर व मीठाईया खिलायें। लोगों में खुशी की लहर।
चेरिया बरियारपुर से अरुण साह कि रिपोर्ट।