A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

भाजपा नेता के भाई का शव नाले में मिला:मुरादाबाद में तहसील के पास नाले में मिलीडेडबॉडी; परिजन बोले-पोस्टमार्टम नहीं कराना

मुरादाबाद में तहसील के पास इसी नाले से मिली युवक की डेडबॉॉडी।मुरादाबाद में एक भाजपा नेता के भाई का शव नाले मेंपड़ा मिला है। मरने वाले की उम्र करीब 45 साल थी।पुलिस ने नाले से डेडबॉडी निकलवाई है। लेकिन परिवारपोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ा है।

मुरादाबाद में सदर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी तहसील केपास बुधवार सुबह लोगों ने नाले में पड़ी एक डेडबॉडीदेखी। नाले में अधेड की लाश पड़ी देख सनसनी फैलगई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसने शव को नाले से बाहर निकलवाया। डेडबॉडी कीशिनाख्त कराई गई तो उसकी शिनाख्त बदरूल इस्लामफारुखी (45 साल) के रूप में हुई। मृतक कोतवाली क्षेत्रमें ही टाउन हाल के पीछे सराय शेख महमूद का रहनेवाला था।

बदरूल इस्लाम फारूखी के बड़े भाई अहसान फारुखीभाजपा के कार्यकर्ता हैं। परिजनों ने पुलिस को बतायाकि उनके भाई बदरूल इस्लाम मंगलवार को शाम करीब6 बजे से गायब था। तभी से परिजन उसकी खोजबीनमें जूटे थे। लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिल रहीथी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बदरूल इस्लामफारुखी नशा करने का आदि था। शायद नशे की हालतमें ही वो नाले में गिरा और वहीं उसकी मौत हो गई।परिजनों ने पुलिस से कहा है कि उनकी किसी से रंजिशनहीं थी। इसलिए बदरूल की हत्या की कोई आशंकानहीं है। परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई से इंकारकरते हुए बिना पोस्टमार्टम के शव सौंपने का अनुरोधकिया है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!