A2Z सभी खबर सभी जिले की

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपस में हवाई फायरिंग, मामला गिद्धा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपस में हवाई फायरिंग, मामला गिद्धा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का

कोईलवर। बीरमपुर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच तीन राउंड फायरिंग की घटना को जन्म दिया। यह घटना सरस्वती पूजा के दिन हुई थी, जब दोनों पक्षों के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसके दो दिन बाद, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया और थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी देते हुए सदर 2 के एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से हुई मारपीट में फायरिंग की भी खबर है इस मामले में कन्हैया सिंह की मारपीट में सिर फटने की बात सामने आई है, जिनका इलाज सदर अस्पताल आरा में चल रहा है। कन्हैया के पिता ने बताया कि उसके सिर में 32 टांके लगे हैं।
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं और तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की खबर भी है । मामले की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!