

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: क्रिकेट बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने आज शनिवार को मुंबई में बैठक में यह ऐलान किया है इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट के 18 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की गई है। 20 जून 2025 से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में भारत को कुल पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद भारतीय टीम में सुदर्शन और करूण नायर को जगह दी गई है। शारदुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 2025 टीम इस प्रकार है-: शुभमन गिल- कप्तान, ऋषभ पंत- उप कप्तान,विकेट कीपर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, सांई सुदर्शन, अभिमन्यु ईशवरन, करूण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंग्टन सुंदर, शारदुल ठाकुर, जस प्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।।



