नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं रानी अहिल्याबाई होल्कर – जयमंगल कन्नौजिया
महाराजगंज 30 मई।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
चौक नगर पंचायत सभागार में आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय राजनीति, समाज और प्रशासन के लिए आदर्श है। उन्होंने 1767 में राज्य की बागडोर संभाली और 28 वर्षों तक कुशल प्रशासन किया।सदर विधायक ने कहा कि अहिल्याबाई ने कर नहीं बढ़ाया, फिर भी राजस्व को 75 लाख से सवा करोड़ तक पहुंचाया। उन्होंने काशी, अयोध्या, हरिद्वार, सोमनाथ, रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी समेत अनेक तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कर सनातन संस्कृति को मजबूती दी।कार्यक्रम में विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि तीन शताब्दी पूर्व जब महिला सशक्तिकरण की कोई कल्पना नहीं थी, तब अहिल्याबाई ने विधवाओं को गोद लेने, संपत्ति रखने और निर्णय लेने का अधिकार दिया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण की नींव रखी।विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रानी अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों को जनमानस से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रानी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।रानी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित धर्मशालाएं, घाट और तीर्थ व्यवस्थाएं आज भी जीवित उदाहरण हैं कि एक नारी के संकल्प और विवेक से राष्ट्र की दिशा बदली जा सकती है।इस अवसर पर चेयरमैन संगीता देवी, ईओ ओमप्रकाश, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, अजय मद्देशिया, सरोज पाण्डेय, राधेश्याम कन्नौज्जिया, यंत्री मद्देशिया, छविनाथ यादव, विशाल पुष्कर, विजय, श्रीराम गुप्ता, हरिकेश पटेल, पवन बर्मा, त्रिभुवन गुप्ता, हरिलाल भारती, सर्वेश पाण्डेय, अंगद बर्मा, दिग्विजय भारती, गोवर्धन, नरोत्तम प्रसाद, अशोक विश्वकर्मा, छोटे जायसवाल, आद्या पाण्डेय, कपिलदेव दूबे मौजूद रहे।
नगर उंटारी थाना को मिला नया प्रभारीः उपेंद्र कुमार ने संभाली कमान
20/07/2025
ट्रेन द्वारा इंदौर से रतलाम लाई जा रही 54 लीटर अवैध शराब जब्त
20/07/2025
धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न सफल संपन्न हुआ
20/07/2025
सावन मिलन समारोह 2025संपन्न माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति, गया जी द्वारा भव्य आयोजन l
20/07/2025
बेतवा नदी मे नहाने गये दो किशोर डूबे, मौत*
20/07/2025
ABSA की कार्यवाही के बाद बिना मान्यता के संचालित आवासीय विद्यालय में लटका ताला
20/07/2025
कनैला खुर्द में भैंस चोरी व वध का मामला: एक अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू व नगदी बरामद
20/07/2025
रूस में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके सुनामी की चेतावनी!!
20/07/2025
ये महाराष्ट्र सरकार में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे हैं।
20/07/2025
“राज्यात दर तीन तासांमध्ये एक शेतकरी आत्महत्या करतोय. असे असताना कृषि मंत्र्यांचं सभागृहात रमी खेळणं कितपत योग्य आहे? मुख्यमंत्र्यांनी त्यांचा तातडीने राजीनामा घ्यावा.” अशी परखड भूमिका ‘नॅशनॅलिस्ट काँग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार’ पक्षाच्या राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, महासंसदरत्न खासदार माननीय सुप्रियाताई सुळे यांनी दिल्ली येथे पत्रकारांशी संवाद साधताना मांडली.
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!