A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

मेराल थाना क्षेत्र के डंडई मुख्य पथ पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन सगे भाइयों में से दो की मौत हो गई,

मेराल थाना क्षेत्र के डंडई मुख्य पथ पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन सगे भाइयों में से दो की मौत हो गई,

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से 
मेराल थाना क्षेत्र के डंडई मुख्य पथ पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन सगे भाइयों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। यह हादसा बाना और गोंदा गांव के सिवाना के पास हुआ।

Screenshot 2025 0601 163733
जानकारी के अनुसार गोंदा गांव निवासी अक्षयलाल विश्वकर्मा के तीनों पुत्र—पंकज, विवेकानंद और अंबिका—शनिवार की रात करीब 10 बजे अपनी बहन के यहां से हल्दी की रस्म अदा कर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर बाना-गोंदा सीमा पर पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।Screenshot 2025 0601 163750
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पंकज विश्वकर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेकानंद विश्वकर्मा (40) ने डाल्टनगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे भाई अंबिका विश्वकर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

IMG 20250601 WA0028 1
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है और परिजन बेसुध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद भी सुबह 7 बजे तक पुलिस ने शव को घटनास्थल से नहीं उठाया था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।

IMG 20250601 WA0026 1
सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना जिस कार से हुई वह डंडई निवासी उदय विश्वकर्मा की बताई जा रही है और उसमें शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!