A2Z सभी खबर सभी जिले की

कल 31 मई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ,सदस्य विधान परिषद ,उत्तर प्रदेश गोविंद नारायण शुक्ला का महराजगंज जिला पंचायत सभागार में होगा आगमन

महराजगंज।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

महाराजगंज 30 मई। दिनांक 31 मई शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ,सदस्य विधान परिषद ,उत्तर प्रदेश माननीय गोविंद नारायण शुक्ला पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रातः 11बजे जिला पंचायत सभागार में आगमन हो रहा है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ने जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के हवाले देते हुए बताया कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष अभियान कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रदेश महामंत्री ,सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश का जनपद में प्रथम आगमन है। सभी जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष , मंडल कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिले के संयोजक , भाजपा सभासद , विचारधारा से सहमत और पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!