A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीलीभीत के जिला अस्पताल गेट पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पीलीभीत। जिला अस्पताल गेट पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल गेट के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ था। शव देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के पास से भी कोई ऐसा अभिलेख बरामद नहीं हुआ,जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि मृतक अक्सर घूमता रहता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!