

सीकर. नगर परिषद सीकर सभागार में “हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता” अभियान को लेकर नगर परिषद सीकर आयुक्त शशिकांत शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता” अभियान को लेकर 2 अगस्त से 15 अगस्त 25 तक अभियान जो की तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्कूल की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा थीम के अनुसार सजावट करना, सरकारी भवनों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रदर्शनियों को आयोजन, तिरंगा राखी” बनाने की कार्यशालाओं और प्रतियोगिता का आयोजन करना, स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजन करना, स्थानीय जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान का आयोजन करना, महिला स्वयं सहायता समूह की भागीदारी से सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर रंगोली से सजावट करना, सी.टी.पी.टी. यूरिनलस की नियमित सफाई करना, घर-घर अभियान चलाकर घर पर कचरा पृथक्करण करना होम कंपोस्टिंग, मेरा शहर स्वच्छ, मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी जैसी विषयों पर जागरूकता का अभियान का संचालन करना, अभियान के प्रचार के लिए पर्यावरण के अनुकूल प्रचार सामग्री का उपयोग करना और प्लास्टिक आधारित सामग्री का उपयोग नहीं करना आदि काफी कार्यक्रम को बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिशाषी अभियंता प्रतिभा चौधरी, राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी, राजस्व अधिकारी महेश चंद्र योगी, सहायक अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता वाजिद अली, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, लेखाधिकारी दामोदर प्रसाद, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, एमआईएस अभियंता साहिल अली व काफी संख्या में नगर परिषद अधिकारी और समस्त सफाई इंस्पेक्टर मौजूद रहे।




