A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससरायकेलास्थानीय समाचार

नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, परिजन ने कोलझिकी निवासी पर लगाया आरोप

श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत हुलहुला नीतू देवी ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी *नाबालिग पुत्री उम्र 15 साल प्रियांशु कुमारी* के अपहरण का आरोप कोलझिकी पंचायत निवासी *अल्फ़ाज़ अंसारी, पिता नवीर अंसारी पर लगाया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हुलहुला निवासी नीतू देवी ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री प्रियांशु कुमारी के अपहरण का आरोप कोलझिकी पंचायत निवासी अल्फाज अंसारी, पिता नवीर अंसारी पर लगाया है।नीतू देवी के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे उनकी बेटी शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी अल्फाज अपने एक साथी के साथ बाइक से आया और लड़की का अपहरण कर ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि जब अल्फाज के पिता नवीर अंसारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की गढ़वा में है, हालांकि सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

नीतू देवी ने बताया कि उनकी बेटी प्रियांशु श्री बंशीधर नगर स्कूल में पढ़ाई करती थी। स्कूल के दौरान उसकी दोस्ती तनवीर अंसारी की बेटी से हुई और दोनों परिवारों में आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान प्रियांशु की दोस्ती अल्फाज से भी हो गई। नीतू देवी का आरोप है कि बातचीत के बहाने

अल्फाज ने प्रियांशु कुमारी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि उनके पति प्रमोद कुमार चंद्रवंशी काम के सिलसिले में प्लांट में रहते हैं, जिससे घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।फिलहाल, श्री बंशीधर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपहृत किशोरी की तलाश में सक्रिय जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि नाबालिग लड़की को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!