A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

215 करोड़ के निमार्ण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने किया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के जैसीनगर में आयोजित अन्न सेवा जागरुकता शुभारंभ समारोह में लगभग 215 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह स्थल पर लगभग 155.30 करोड़ की लागत के 29 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया वहीं मुख्यमंत्री ने लगभग 59.69 करोड़ की लागत के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, श्याम तिवारी, गौरव सिरोठिया, पूर्व विधायक नारायण प्रसाद कबीरपंथी, राजेंद्र सिंह मोकलपुर, अरुणोदय चौबे, श्रीमती पारुल साहू, अभय दरे, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी आर, एसपी विकास शाहवाल, सीईओ जिला पंचायत विवेक के वी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। लोकार्पित कार्यों में जनपद बीना में 386.87 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय पी.जी.महाविद्यालय में 06 अतिरिक्त कक्ष, नरयावली में मोठी में 147 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल, नरयावली में जरुआखेड़ा में 1000.43 लाख रुपए की लागत से निर्मित 06 ट्रेड भवन, 60 सीटर बालक छात्रावास , 01-एफ, 02-एच, 04-आई टाईप आवास गृह, न. नि. सागर में 640.27 लाख रुपए की लागत से निर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, जनपद जैसीनगर में 211.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित 02 नग एफ टाईप एवं 02 नग जी टाईप आवास गृह, जनपद रहली के ग्राम चौरई तहसील गढ़कोटा में 742.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित कैथ नदी पर भटुआ तक पहुॅचमार्ग हेतु पुलनिर्माण पहुॅचमार्ग एवं सुरक्षा कार्य, जनपद रहली हिनोता-गढ़ाकोटा मार्ग में 430.02 लाख रुपए की लागत से निर्मित गधेरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल, जनपद रहली में 938.38 लाख रुपए की लागत से निर्मित चनौआ-हर्दी-जूना-जामघाट मार्ग के कि.मी. 19/10 में कैथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल पहुंचमार्ग, जनपद जैसीनगर में 1159 लाख रुपए की लागत से निर्मित पड़रई से ढकरई तक मार्ग, नगर परिषद बिलहरा में 11.500 लाख रुपए की लागत से निर्मित राधाकृष्ण मंदिर के पास सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम निर्माण कार्य एवं सौन्दमर्यीकरण लनागत 63 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत सामुदायिक भवन लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 11 सींगना में सामुदायिक भवन लागत 7.3 लाख, वार्ड क्रमांक 06 में मेन रोड से लक्ष्मी साहू एवं बालक ब्रांच से दयाली कोरी तक सी.सी.रोड लागत 10.85 लाख, वार्ड क्रमांक 12 में स्कूल से शिवशरण तक सी.सी.रोड लागत 5 लाख एवं नगर परिषद सुरखी में 200 लाख रुपए की लागत से निर्मित पं.दीनदयाल उपाध्यागय बस स्टेण्ड का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर प्रवास के दौरान जनपद राहतगढ़ में भैंसा से पथरिया तिगड्डा मार्ग निर्माण लंबाई 4-60 किमी लागत 555 लाख, ग्राम झिला से मुरली बासौदा मार्ग निर्माण लंबाई 5-60 किमी लागत 728 लाख, जलंधर जिला सागर में शास0 प्रा0 बा0 शालाका निर्माण कार्य लागत 43 लाख, जनपद जैसीनगर में ग्राम तेंन्दूडाबर से सेमरा गोपालमन मार्ग लंबाई 5-50 किमी लागत 538 लाख, जनपद जैसीनगर में ग्रामबांसा से सरखडी मार्ग निर्माण लंबाई 5-00 किमी 500 लाख, ग्राम सहजपुरी बुजुर्ग से सहजपुरी खुर्द मार्ग निर्माण लंबाई 2-40 किमी लागत 330 लाख, ग्राम बिलहरा, बेरखेडी, निटर्री मार्ग निर्माण लंबाई 5-75 किमी लागत 895 लाख, ग्राम घाटसेमरा से किल्लाई मार्ग निर्माण लंबाई 3-00 किमी लागत 306 लाख, ग्राम केवलारी से सहजपुरी बुजुर्ग मार्ग निर्माण लंबाई 2-50 किमी लागत 308 लाख, मोकलपुर पहुंचमार्ग निर्माण कार्य लंबाई 3-90 किमी लागत 800 लाख, जुझारपुरा से महुआखेडा मार्ग लंबाई 3-00 किमी लागत 455 लाख, जनपद बीना में खिमलासा में शास0 प्रा0 बा0 शाला का निर्माण कार्य लागत 43 लाख, खिमलासा में शासकीय मा0शाला का निर्माण कार्य लागत 51 लाख, जनपद रहली में छिरारी में शासकीय मा0शाला का निर्माण कार्य लागत 51 लाख, न.पा. गढाकोटा में 100 सीटर केजीबीव्ही टाइप-3 छात्रावास भवन का निर्माण कार्य लागत 179 लाख, न.नि. सागर में शासकीय कन्या पी.जी.महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण कार्य लागत 129 लाख, जनपद बीना में भानगढ़ में उपतहसील, (370 वर्गमीटर) का निर्माण कार्य लागत 179 लाख, सागर जिले के एस.एच.-14 से पडरिया मार्ग के कि.मी. 2/8 में सिलार नदी पर जलमग्नीय पुलनिर्माण कार्य लागत 840 लाख, सागर जिले के ग्राम नौगांव में नौगांव-बरोदिया मार्ग में गणेषा नदी पर जलमग्नीय पुलनिर्माण कार्य लागत 937 लाख, शासकीय महाविद्यालय, बीना में बाउंड्री वॉल का निर्माण लागत 131 लाख, जनपद पंचायत भवन बीना लागत 525.67 लाख, नगरपरिषद बिलहरा में वार्डक्रमांक 11 में मंगल भवन निर्माण कार्य लागत 200 लाख, वार्डक्रमांक 11 में खेल स्टे्डियम निर्माण कार्य लागत 200 लाख, वार्ड क्रमांक 05 एवं 06 में कार्यालय भवन से बस स्टेसण्ड तक रोड चौड़ीकरण एवं चौराहा निर्माण कार्य लागत 63 लाख, उपयोगिता जल प्रबंधन (लिक्विड वेस्टं मैनेजमेंट)निर्माण कार्य लागत 500 लाख, न.नि. सागर में आयुर्वेद कॉलेज का निर्माण लागत 5155 लाख, पं.दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में उन्नयन कार्य लागत 120 लाख, जनपद सागर में जनपद पंचायत भवन का निर्माण लागत 525.67 लाख एवं बीटी रोड़ बाग खैजरा से चावड़ा लंबाई 2-5 किमी निर्माण लाख 242.72 लाख का भूमिपूजन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!