A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हुए

इस अवसर पर शनिवार 27सितंबर को उच्च न्यायालय परिसर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया


+++++++ शनिवार 27सितंबर 2025 ++++++++++++

छत्तीसगढ न्युज-: छत्तीसगढ उच्च न्यायालय की स्थापना हुए 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। छग उच्च न्यायालय स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर उच्च न्यायालय परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदरणीय राज्यपाल महोदय रामेन डेका जी एवं छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने समारोह मे उपस्थित होकर न्यायिक महोत्सव के श्रीगणेश किया। छग उच्च न्यायालय स्थापना रजत जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्य न्यायाधीश महोदय रमेश सिन्हा जी ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ उच्च न्यायालय ने गत 25 वर्षों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उन्होनें कहा कि इन 25 वर्षों के दौरान उच्च न्यायालय ने आधारभूत संरचना में कामयाबी प्राप्त करते हुए पेंडेंसी को भी कम किया है। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय रामेन डेका जी ने कहा कि छत्तीसगढ उच्च न्यायालय की ईमारत का महत्व नहीं परन्तु इस ईमारत में लोगों को मिलने वाला न्याय का अधिक महत्व है। राज्यपाल महोदय जी ने कहा कि अभी वर्तमान समय में मीडिया ट्रायल बढ़ गया है। जमानत के लिए उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में जाना पड़ता है। राज्यपाल महोदय जी ने कहा कि न्याय पाना केवल सामर्थ्यवान के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए एक समान होना चाहिए। समारोह में राज्यपाल महोदय जी ने कहा कि न्याय के लिए लड़ने वाला व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है, अभी न्याय मिलने मे बहुत देर होता है। देरी से प्राप्त होने न्याय भी एक तरीके से अन्याय के बराबर ही होता है। लोगो की नजर न्यायालय पर है। आज के समय मे नेता लोग तो बदनाम हैं ही, न्यायपालिका को बदनाम होने से बचना होगा। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने सभी छग प्रदेश वासियों को बधाई शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने कहा कि ” उच्च न्यायालय स्थापना के बाद से “बिलासपुर शहर अब न्यायाधानी” के नाम से जाना जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की देन है। अटल जी ने छत्तीसगढ को राज्य बनाकर एक नई पहचान दी है। आज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ की पहचान और भी मजबूत हो रही है। समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि पिछले 25 वर्षों के दौरान हमने न्याय को आम जनता तक पहुंचाने में सफल रहे हैः। हमारे देश की न्याय व्यवस्था पर आम जनता की अटूट आस्था विश्वास है। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय स्थापना समारोह के दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। छग उच्च न्यायालय रजत जयंती समारोह के दौरान मंच पर राज्यपाल महोदय रामेन डेका जी, मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश महोदय जे•के• माहेश्वरी जी, न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा जी सहित तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी• सैम कोशी जी, तथा पूर्व जज मनींद्र मोहन श्रीवास्तव जी भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ को अलग राज्य बनाया गया । जिसके बाद बिलासपुर में उच्च न्यायालय बनाया गया । इस वर्ष नवंबर में छत्तीसगढ राज्य निर्माण को भी 25 वर्ष पूरे हो रहें हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!