

डीडवाना-कुचामन जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण और जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक दिवाली के त्यौहार के नजदीक होने पर आमजन में खाद्य पदार्थ एवं मिठाईयां की खपत बढ़ जाती है इसको देखते हुए खाद्य निर्माण इकाइयों प्रोसेसिंग यूनिट थोक विक्रेताओं और वितरक फर्मो से दूध एवं दूध से निर्मित मिठाइयां ,मावा, घी तेल और नमकीन एवं मसाले के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर के आदेश अनुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डीडवाना— कुचामन डॉ नरेंद्र चौधरी के निर्देशन पर मंगलवार को मकराना में जुम्मा व्यापारी से घी एवं भावेश किराना स्टोर से चॉकलेट के नमूने लिए गए हैं इस दुकान से 20 किलो नमकीन पैकेट अवधि पार तथा 5 किलो बच्चों की चाकलेट अवधि पार होने के कारण मौके पर नष्ट करवाया गया है। साथ ही नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में जांच हेतु भिजवाए गए, रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।
कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि दिवाली त्यौहार के मद्देनजर मकराना के सदर बाजार में खाद्य कारोबारकर्ता को निर्देशित किया की खाद्य सामग्री उच्च क्वालिटी, पैकेजिंग दिनांक एवं उपयोग दिनांक एवं साफ सफाई रखने के लिए उचित निर्देश दिए गए ।







