A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

तेजस कोचिंग से जलेगा शिक्षा का उजाला – मंत्री वर्मा

Chitrasen Ghritlahre,vandebharatlivetvnews/ Samriddhabharat, 26 अक्टूबर 2025//जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को निःशुल्क “तेजस कोचिंग” सारंगढ़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “‘तेजस’ शब्द में ही ऊर्जा और उजाला छिपा है।” अब प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा, “आईएएस-आईपीएस के बच्चे अफसर बनें तो नई बात नहीं, पर रिक्शावाले का बेटा बने तो बात है।” उन्होंने तमिलनाडु की आईपीएस एन अंबिका की प्रेरक कहानी सुनाकर छात्रों को दृढ़ संकल्प की सीख दी।

सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि “बच्चे स्पष्ट लक्ष्य बनाकर मेहनत करें, सफलता निश्चित मिलेगी।”
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि लगभग 1000 छात्रों में से 100 का चयन कर इस कोचिंग में प्रवेश दिया गया है, जहां हरिराम पटेल कोचिंग, बिलासपुर के अनुभवी शिक्षक पढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
व्याख्याता पुरुषोत्तम स्वर्णकार और प्रियंका गोस्वामी ने मंच संचालन किया। विद्यार्थियों ने प्रशासन का आभार जताया और सफलता की दिशा में मेहनत का संकल्प लिया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!