A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

भंडरिया पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर 2025 की रात घर का दरवाजा तोड़कर धान कुटने की मशीन समेत अन्य सामानों की चोरी की घटना को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा  : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर 2025 की रात घर का दरवाजा तोड़कर धान कुटने की मशीन समेत अन्य सामानों की चोरी की घटना को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

गुप्तचरों की सूचना और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें ग्राम धंसनी मतगढ़ी से जीतू कच्छप और राजेंद्र भुइयां को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से धान कुटाई की मशीन, एक सीसीटीवी वेब कैमरा, कंबल, दरवाजे का पर्दा तथा दरवाजा तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया है।

दोनों अभियुक्तों को भंडरिया थाना कांड संख्या 57/25 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।

Back to top button
error: Content is protected !!