मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:  77 वा गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर ने किया ध्वजारोहण।

 

 

सिंगरौली:  77 वीं गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर ने किया ध्वजारोहण।

गणतंत्र दिवस पर मिलकर समन्वित और सकरात्मक प्रयासो से नगरीय क्षेत्र के हर एक  नागरिक को मूल भूत सुविधाए उपलब्ध कराने का ले सकल्पः- श्रीमती सविता प्रधान।

सिंगरौली:–गणतंत्र दिवस  पर नगर निगम कार्यालय में नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर शहीदों व संविधान निर्माता बाबा साहेब को याद किया। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया,तत्पश्चात् सभी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अग्रवाल  ने माँ भारती के चरणों में नमन करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज हम सब 77 वा गणतंत्र दिवस  मनाने इस प्रांगण में एकत्रित हुए है।यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदान की याद दिलाता है जिनकी वजह से हम आज आज़ादी की हवा में साँस ले पा रहे हैं,हमारे देश के वीरों के संघर्ष ने हमें यह सीख दी है की हमारे लोकतंत्र की असली ताकत हमारे नागरिकों में छिपी हुई है ,उसी तरह हमारे इस लोकतंत्र में नगर निगम सिंगरौली की ताकत नागरिक या जनता से है,और जनता है तो नगर निगम है ,हम सब नागरिकों की सेवा के लिए हैं।

गणतंत्र दिवस के  अवसर पर नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुयें नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा कि  आज के दिन संविधान लागू हुआ। राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर। जिन्होंने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर किए उन शहीदों को हम नमन करते है। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि हमारे संविधान से हमें यह सीख मिलती है कि देश ,परिवार, संस्था जहाँ हम काम करते हैं उसके प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर,राष्ट्र परिवार और अपनी संस्था की अखंडता और एकजुटता को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। हम अपने साथ-साथ दूसरे के अधिकारों का भी ध्यान रखेंगे और यही हमारे द्वारा संविधान के प्रति सम्मान होगा। समारोह के दौरान उतकृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेयर इंन काउसिल के सदस्य श्यामला देवी, पार्षद श्रीमती सीमा जयसवाल, रामनरेश शाह, कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, , नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, पी.के सिंह, दिनेश तिवारी,  विपिन तिवारी, सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!