
नदबई क्षेत्र के बरौलीरान गांव में एक गरीब परिवार के घर पर उस समय मुसीबत टूट पड़ी जब उनके मकान की छत अचानक गिर गई। प्राप्त जानकारी अनुसार विशम्बर डांगुर के पुत्र राजवीर सिंह के घर की छत की लगभग 22 पट्टियाँ भरभराकर नीचे आ गिरीं। उक्त हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव में हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे लेकिन गनीमत यह रही कि छत गिरने से ठीक पहले आभास होने पर सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। उक्त हादसे में मलबे की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में यद्यपि जानमाल की सुरक्षा रही लेकिन गरीब युवक राजवीर का घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार राजवीर एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इस हादसे ने उनसे छत छीन ली है। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।





