
विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ हूई विकसित – राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर
-जीपीडीपी पर फिल्म प्रदर्शन कर की चर्चा
आलमपुर जाफराबाद (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम बैच विकासखंड सभागार में संपन्न हुआ।
जिसका शुभारंभ एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल ने किया। उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा चेतना गीत के उपरांत प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, मास्टर ट्रेनर प्रिया विश्वास, प्रमोद कुमार द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत उडनथुरई और पिपलांत्री पर फिल्म का प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। समापन सत्र में लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने माडल पंचायत हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ विकसित करते हुए जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा कर जीपीडीपी के पांचों चरणों को बहुत जरूरी बताया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्य ग्राम प्रधान नरेंद्र पाल कश्यप, सर्वेश कुमार, जयवीर, रमेश चंद्र, मुकेश, कुंवर पाल, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक अतुल कुमार, पिंकी मौर्य, गौरव शर्मा, रूबी मिश्रा, मोहिनी, लक्ष्मी, रवि प्रकाश, रीता साहू, सीता कुमारी आदि ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, खंड प्रेरक अनिल चौहान, मेघेन्द् मिश्रा, यशपाल, कृष्ण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। समापन पर एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।





