A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपना दल एस सोनभद्र जिले की मासिक बैठक जिला कार्यालय, छपका, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जी ने कहा कि, अपना दल (एस) सदैव सामाजिक न्याय,

अपना दल एस सोनभद्र जिले की मासिक बैठक जिला कार्यालय, छपका, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव श्री राजकुमार बौद्ध जी ने किया।

बैठक में मुख्यातिथि माननीय श्री अभिषेक चौबे जी राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, अधिवक्ता हाईकोर्ट, एवं सह मुख्य अतिथि मा. श्री दिनेश बीयार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती राधिका पटेल जी जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र,विशिष्ट अतिथि , जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र, श्री आलोक पाण्डेय जी , श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच, श्रीमान सिंह गोंड जी (ब्लाक प्रमुख म्योरपुर) उपस्थित रहे।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जी ने कहा कि, अपना दल (एस) सदैव सामाजिक न्याय, पिछड़ों-वंचितों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है। संगठन की मजबूती और आप सभी साथियों के सहयोग से हम आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेंगे।

मैं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि आपसी समन्वय और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत बनाएं तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करें।”

वहीं विशिष्ट अतिथि गणों ने कहा कि,
अपना दल (एस) हमेशा से ही गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी की नीतियों और आदर्शों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

संगठन की ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि हम सभी मिलकर ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही सोनभद्र में अपना दल (एस) और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि,पार्टी की ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।”
संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से 07 फरवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय मासिक बैठक में दिए गए निर्देशों पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाध्यक्ष जी ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से बूथ सूची के आधार पर प्रत्येक जोन का स्पष्ट निर्धारण करने, साथ ही सेक्टर एवं बूथ स्तर के विभाजन को बूथ सूची पर ही चिह्नित कर उसका विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की जमीनी मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता से ही संभव है।
साथ ही सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने जोन अध्यक्षों के माध्यम से 36 पदाधिकारियों वाली जोन कमेटी की पूर्ण सूची हर हाल में 10 फरवरी 2026 तक तैयार कर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जोन कमेटी के सह-प्रभारियों की सूची भी समयबद्ध रूप से जमा कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष जी ने सभी पदाधिकारियों से अभी से तैयारी में जुटने, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

साथ ही पिछले महीने 10 फरवरी 2026 में हुई चारों विधानसभाओं में सबसे अच्छी मासिक बैठक राबर्ट्सगंज विधानसभा में हुई थी, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह पटेल जी एवं राबर्ट्सगंज विधानसभा प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह राजपूत जी को और 12 जनवरी को जोन की मासिक बैठक में सबसे अच्छी बैठक राबर्ट्सगंज विधानसभा के दक्षिणी जोन कोन में हुई जिसके लिए जोन अध्यक्ष श्री राम कृष्ण नारायण गुप्ता जी और जोन प्रभारी- श्री आलोक पांडेय जी का. प्रदेश सचिव युवा मंच जी को जिले के मासिक बैठक में माला व अंगवस्त्र पहनाकर आज मासिक बैठक में सम्मानित किया गया। तथा फरवरी माह में मंचो के बैठक में सबसे अच्छी बैठक बौद्धिक मंच की हुई जिसके लिए बौद्धिक मंच जिलाध्यक्ष श्री आजाद भाई पटेल एवं प्रभारी श्री चन्द्रशेखर पटेल जी को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया , तथा श्री महेन्द्र पटेल जी जिला कार्यकारिणी सदस्य,श्री राहुल पांडेय जी को जिलाध्यक्ष व्यापार मंच, श्री सत्यम जयसवाल जी को जिला अध्यक्ष छात्र मंच नियुक्त किया गया, मासिक बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष गण सुरजीत पटेल , अरुण पटेल, विनोद यादव
जिला महासचिव शिवदत्त दुबे
जिला सचिवगण- रामधनी पटेल, सतीष पटेल , संतोष कनौजिया, उदित पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल जी ,
जिला मीडिया सचिव इं नीरज सिंह पटेल ,जिला कार्यकारिणी सदस्य , नंदू पटेल, सोनी खान,दशरथ पनिका, रामलाल प्रजापती , ऋषि पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच स्नेहलता पांडेय, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच आजाद भाई पटेल,जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच अरुण पटेल , जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच सर्वेश पटेल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच आसिफ अहमद, जिलाध्यक्ष किसान मंच श्री विरेन्द्र पटेल , जिलाध्यक्ष श्रमिक मंच कुलदीप पाल ओबरा विधानसभा अध्यक्ष प्रभूनाथ खरवार
साथ हीं जिले के सैकड़ो पदाधिकारी मासिक बैठक में सम्मिलित हुए।
मासिक बैठक में पार्टी विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

सोनभद्र से राजेश कुमार की रिपोर्ट

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!