
ज्वालापुर में विवाद: रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय की कार्रवाई, 04 व्यक्ति शांति भंग में गिरफ्तार
फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 17 मार्च2026।ज्वालापुर पुलिस द्वारा मोहल्ला अहबाबनगर में आपसी विवाद के मामले में 04 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
दिनांक 16-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला अहबाबनगर में दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय मय चेतक-16 कर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर पाया गया कि दोनों पक्षों के बीच मदरसे के बाहर बैठने को लेकर विवाद हो गया था, जो बढ़कर झगड़े में बदल गया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वे नहीं माने और उत्तेजित होकर लड़ाई-झगड़े पर आमादा रहे।
स्थिति को देखते हुए, यदि तत्काल कार्रवाई न की जाती तो संज्ञेय अपराध होने की संभावना थी। अतः पुलिस द्वारा चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पार्टी-1
अयान पुत्र सोनू राव, निवासी अहबाबनगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
प्रवेश पुत्र जाहिद, निवासी उपरोक्त
पार्टी-2
रईश पुत्र जिन्दा, निवासी मोहल्ला मैदानियान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
फैसल पुत्र जुम्मा हुसैन, निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना मानठेर, जनपद मुरादाबाद (वर्तमान निवासी अहबाबनगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार)
पुलिस टीम-रेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय,कांस्टेबल महावीर सिंह ,कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान की कार्रवाई।



