ट्रेन_का_ठहराव : भरतपुर जिले में आगरा जयपुर रेलमार्ग पर स्थित पपरेरा रेलवे स्टेशन के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। रेलवे द्वारा बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का प्रयोगात्मक ठहराव शुरू कर दिया गया। क्षेत्र में 16 मार्च से प्रभावी हुए इस निर्णय के बाद जैसे ही पहली बार ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वहां पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन के ठहराव की खुशी में ग्रामीणों ने उत्सव जैसा माहौल बना दिया। स्टेशन पर पहुँचे ग्रामीणों ने ट्रेन के लोको पायलट का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ठहराव से पपरेरा सहित आसपास के दर्जनों गाँवों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूर स्थित स्टेशनों तक जाना पड़ता था जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। रेलवे के अनुसार इससे स्थानीय यात्रियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन्हें सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 54356 (बरेली-बांदीकुई) सुबह 07:52 बजे पपरेरा पहुँचेगी और 07:53 बजे प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 54355 (बांदीकुई-बरेली) शाम 16:04 बजे पपरेरा पहुँचेगी और 16:05 बजे आगे के लिए रवाना होगी।#ट्रेन_का_ठहराव : भरतपुर जिले में आगरा जयपुर रेलमार्ग पर स्थित पपरेरा रेलवे स्टेशन के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। रेलवे द्वारा बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का प्रयोगात्मक ठहराव शुरू कर दिया गया। क्षेत्र में 16 मार्च से प्रभावी हुए इस निर्णय के बाद जैसे ही पहली बार ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वहां पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन के ठहराव की खुशी में ग्रामीणों ने उत्सव जैसा माहौल बना दिया। स्टेशन पर पहुँचे ग्रामीणों ने ट्रेन के लोको पायलट का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ठहराव से पपरेरा सहित आसपास के दर्जनों गाँवों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूर स्थित स्टेशनों तक जाना पड़ता था जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। रेलवे के अनुसार इससे स्थानीय यात्रियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उन्हें सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 54356 (बरेली-बांदीकुई) सुबह 07:52 बजे पपरेरा पहुँचेगी और 07:53 बजे प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 54355 (बांदीकुई-बरेली) शाम 16:04 बजे पपरेरा पहुँचेगी और 16:05 बजे आगे के लिए रवाना होगी