A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त*

एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त*

*एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

 

*नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 9926545105 जारी*

 

महासमुंद, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के परिपालन में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 9926545105 निर्धारित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

इस हेतु सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगी।

गठित दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि व्यवस्था की निरंतर समीक्षा की जा सके।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!