
रविवार को जयपुर में रामगढ़ मोड़ स्थित रामगिरी बाबा आश्रम में राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय हिंदू महासंघ की राजस्थान प्रदेश एवं जयपुर जिला कार्यकारिणी की चुनावी बैठक आयोजित की गई । इस दौरान संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं जयपुर जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न योग्य जनों को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी गई। जिसमें क्रमानुसार विष्णु गिरी महाराज को प्रदेश संरक्षक , भूपेंद्र शर्मा को प्रदेश महासचिव, हेमंत जांगिड़ को जिला प्रभारी, मुरली पांचाल को जिला महासचिव, अजय शर्मा एवं मुकेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष,अश्वनी दीक्षित को युवा मोर्चा अध्यक्ष, लक्ष्मण महावर को युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, अशोक सेन को ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रकाश सांवरिया को जिला दिव्यांग मोर्चा अध्यक्ष, अर्जुन सिंह नवरत्न महावर एवं लखन महावर को मंडल अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां दी गई








