
डीडवाना कुचामन – युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित मंगलाना रोड स्थित (गौमाता सर्किल) गौवंश चिकित्सालय के प्रांगण में रविवार रात्रि में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु गौसेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जयपुर से आए अभियान के प्रचारक पवन दास ने अभियान की रूपरेखा साझा की एवं सभी को अधिक से अधिक जनजागरण करने का आह्वान किया। गौ सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत 27 अप्रैल 2026 को समस्त भारतवर्ष में तहसील/ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह ज्ञापन सामूहिक रूप से तहसील, उपखंड अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस अभियान में आमजन, गौभक्तों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है। अभियान का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के लिए जनजागरण करना है। अभियान की प्रमुख मांगों में गौ सेवा हेतु केंद्र स्तर पर सशक्त कानून बनाया जाना, संपूर्ण भारतवर्ष में समान रूप से गौ सेवा व्यवस्था लागू करना, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करना एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में निराश्रित गोवंश के लिए नंदी गौशाला की स्थापना करना शामिल है। उपस्थित गौसेवक: शीशराम प्रजापत, गोविंदा की गया गौशाला,अध्यक्ष रेवत सिंह चौहान ,युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना संस्थापक सुरेश कुमावत, राजू जांगिड़ ,देवेन्द्र सोलंकी, अल्प्स शर्मा, तिलोक सांखला, कमल मेघवाल, पशुधन सहायक मुकेश रैगर सहित अन्य गौसेवक मौजूद रहे।








