


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारतीय जनता पार्टी द्वारा मधुकर जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चे का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में मकरोनिया स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति परिसर में एक भव्य ‘आभार एवं अभिनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने मधुकर जाटव को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रेरक विचार साझा किए और “संगठन गढ़े चलो, बढ़े चलो” के मंत्र के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। विधायक लारिया एवं जिलाध्यक्ष तिवारी ने आशा व्यक्त की कि जाटव संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर मकरोनिया नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैनों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष मिहीलाल, ननि अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निकेश गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।






