भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रतापगढ़ में उस वक्त माहौल जोश और भावनाओं से भर गया, जब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंच से एक ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे सभागार को तालियों और ठहाकों से गूंजा दिया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले : मंच पर जाकर ‘दरोगा’ को ‘थप्पड़’ मार दूं
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रतापगढ़ में उस वक्त माहौल जोश और भावनाओं से भर गया, जब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंच से एक ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे सभागार को तालियों और ठहाकों से गूंजा दिया।
‘आनंद मठ’ नाटक का मंचन देख भावुक हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा हिंदुस्तानियों पर किए गए जुल्म को देखकर उनका मन कर रहा था कि मंच पर जाकर उस अंग्रेज दरोगा को थप्पड़ मार दें। उनके इस बयान के बाद पूरा हाल तालियों और हंसी से गूंज उठा।
अपने संबोधन में उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि जब कलाकार समाज की सच्चाइयों और विकृतियों को मंच पर उतारते हैं, तो वह समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने ‘आनंद मठ’ को भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभावना का प्रतीक बताया।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बंगाल की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इसी धरती ने रवींद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्व दिए, लेकिन आज वहां की स्थिति देखकर दुख होता है।
उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से विश्व को दिशा देने वाला देश रहा है और हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ‘आनंद मठ’ जैसे नाटकों के माध्यम से देश की संस्कृति को दुनिया भर में पहुंचाने का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 20 कलाकारों को सम्मानित किया। साथ ही लोकमाता अहिल्याबाई पर आधारित बाल नाटक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक रंग और देशभक्ति का उत्साह साफ नजर आया। उप मुख्यमंत्री के बयान ने जहां माहौल को जीवंत बना दिया, वहीं कलाकारों के प्रदर्शन ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
कोतवाली फरेन्दा का पुलिस अधीक्षक ने रविवार देर रात्रि को किया औचक निरीक्षण दरोगा बीरबल चौहान हुए सस्पेंड
13/04/2026
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने किया प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत
13/04/2026
सरदार पटेल प्रतियोगिता सम्पन्न: प्रतिभागियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
13/04/2026
परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का किया गया परिचालन
13/04/2026
धनबाद बुक फेयर में सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
13/04/2026
बंगाल चुनाव से ठीक पहले धनबाद में ECI की बड़ी कार्रवाई, 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी जब्त
13/04/2026
सांसद ढुलू महतो के गढ़ में गरजे धनबाद मेयर संजीव सिंह,कहा किसी का बीपी ना बढ़े,इसलिये रेलवे ने समाधान निकाला
13/04/2026
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात*
13/04/2026
मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग*
13/04/2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!