A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात्रि थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया

बृजमनगंज/महराजगंज

एसपी का बृजमनगंज थाने पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग के दिए कड़े निर्देश

महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात्रि थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहाँ पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया ।


निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों का संधारण, अपराध पंजिका, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान एसपी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की प्रभावी गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील, विनम्र और विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया।


निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को उच्च स्तर की सतर्कता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि हर पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दे, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!