
पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)

Gold-Silver Price Today on April 15: आज सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में सोने की कीमतों में तेजी की वजह बैसाखी, पोइला बोइशाख, अक्षय तृतीया जैसे त्योहार भी हैं।
इसके अलावा ईरान-अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता और कच्चे तेल की घटती कीमतों ने सोने-चांदी के दाम बढ़ा दिए हैं। रिटेल बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। तो वहीं चांदी के दाम भी बढ़ गए है। चलिए जानते है आज का ताजा भाव क्या है?
Gold-Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने- चांदी के बढ़ गए दाम
भारत में सोने की कीमतों में तेजी की वजह बैसाखी, पोइला बोइशाख, अक्षय तृतीया जैसे त्योहार भी हैं। इन त्यौहारों की वजह से सोने की मांग बढ़ी है। जिसके चलते कीमतों में उछाल आया है। आज 15 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,53,940 रुपए है। तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 1,41,110 रुपये चल रहा है।
आपके शहर में आज सोने की कीमत Gold Price Today
शहर 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली 1,54,090 रुपये
- मुंबई 1,53,940 रुपये
- देहरादून 1,54,090 रुपये (Gold Price Today Dehradun)
- चेन्नई 1,55,140 रुपये
- कोलकाता 1,53,940
- बेंगलुरु 1,53,940 रुपये
- हैदराबाद 1,53,940 रुपये
- अहमदाबाद 1,53,990 रुपये
- पुणे 1,53,940 रुपये
- लखनऊ 1,54,090 रुपये
चांदी की आज कीमत Silver Price Today
चांदी की बात करें तो आज सिल्वर 2,54,900 रुपये (Silver Price Today) प्रति किलोग्राम है। जो कल के मुकाबले केवल 100 रुपये ही कम है।
क्यों बढ़ी सोने की कीमत?
दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की उम्मीदों के चलते ही शेयर बाजारों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हालांकि डॉलर इंडेक्स में 0.3 परसेंट की गिरावट भी दर्ज हुई। जब भी डॉलर कमजोर होता है, तो सोना वैश्विक खरीदारों के लिए सस्ता पड़ता है। जिससे मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती है।






