हरिद्वार में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा अल-अनॉन कन्वेंशन, नशे से प्रभावित परिवारों को मिलेगा जागरूकता ओर सहयोग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हरिद्वार में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा अल-अनॉन कन्वेंशन, नशे से प्रभावित परिवारों को मिलेगा जागरूकता ओर सहयोग
हरिद्वार में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा अल-अनॉन कन्वेंशन, नशे से प्रभावित परिवारों को मिलेगा जागरूकता और सहयोग का संदेश
हरिद्वार। नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों को सहयोग, उम्मीद और नई जिंदगी की राह दिखाने के उद्देश्य से 19 से 22 नवंबर तक अल-अनॉन (Al-Anon) कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। कन्वेंशन की थीम “Hope, Recovery, Together” (उम्मीद, सुधार और साथ) रखी गई है।
चार दिवसीय इस कन्वेंशन में विभिन्न विषयों पर चर्चा, अनुभव साझा करने, जागरूकता सत्र और सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 19 नवंबर को सुबह 11 बजे रजिस्ट्रेशन एवं हॉस्पिटैलिटी के साथ होगी। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। पहले दिन अल्कोहलिक्स एनोनिमस (AA) के इतिहास और बिग बुक पर चर्चा, हाई टी, सोब्राइटी काउंटडाउन तथा डिनर और संगीत का आयोजन होगा।
20 नवंबर को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद बच्चों के साथ संबंध, विश्वास, उच्च शक्ति और मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित होगा। 21 नवंबर को जनरल शेयरिंग, प्रश्न-उत्तर, सामाजिक झिझक और इनकार जैसी चुनौतियों पर चर्चा होगी।
22 नवंबर को सांस्कृतिक एकता, आपसी भाईचारे, किशोरावस्था और रिकवरी से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा डिनर, एंटरटेनमेंट, फेलोशिप डांस, सुबह मेडिटेशन और एए मीटिंग के साथ कन्वेंशन का समापन होगा।
इस चार दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य नशे की समस्या से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को आपसी सहयोग, सकारात्मक सोच और रिकवरी के प्रति प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का संदेश है कि एकता, सेवा और सहयोग के माध्यम से रिकवरी की राह आसान बनाई जा सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चंद्रपूरमध्ये गुंडगिरीला थारा नाही! पोलीस अधीक्षक आयुष नोपानी यांचा गुन्हेगारांविरुद्ध सर्जिकल स्ट्राईक! ५४ आरोपींवर मोक्काअंतर्गत कारवाई; ९८ सराईत…
पूरी खबर पढ़ें →
युवा विरासत महोत्सव: स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण…
पूरी खबर पढ़ें →
फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्ती; रात की ड्यूटी में बढ़ेंगे डॉक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
अभनपुर/राजिम 19 नवंबर 2026। गोबरा नवापारा में नवजात शिशु का शव नाली में मिलने के मामले में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी /नगरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के बीच एग्री स्टेक (फार्मर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।