

शुक्रवार को नवागत थाना प्रभारी दीपक चौहान ने राजगढ़ थाने पर पदभार ग्रहण किया। इसके पहले दीपक चौहान बदनावर थाना प्रभारी थे। थाना प्रभारी चौहान ने बताया स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर नगर की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण किया जाएगा। साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। व क्षेत्र में शांति अमन चैन बना रहे उसके लिए पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाई जाएगी। क्षेत्र में शांति भंग करने वालो पर कड़ी करवाई की जाएगी।