उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

डीआईजी बस्ती द्वारा एसपी सिद्धार्थनगर व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल बार्डर का किया गया भ्रमण

   अजीत मिश्रा (खोजी)                                                                                                                             

◆डीआईजी बस्ती द्वारा एसपी सिद्धार्थनगर व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल बार्डर का किया गया भ्रमण ।

◆ डीआईजी बस्ती द्वारा सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ की गयी गोष्ठी ।

◆संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

     आज दिनांक 11.06.2025 को श्री संजीव त्यागी पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा डाँ अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के साथ बढनी कस्टम गेस्ट हाउस में एस.एस.बी.,आईबी, कस्टम, पुलिस , एलआईयू , रा आदि विभाग के अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम परिचय प्राप्त कर सभी अधिकारीगण के साथ गोष्ठी की गयी । 

डीआईजी बस्ती द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप “आपरेशन कवच” के तहत एसपी0 सिद्धार्थनगर को आपरेशन त्रिनेत्र के प्रभारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन करने जिसमें पुलिस व प्रशासनिक तथा बार्डर सुरक्षा एजेंसियों (एसएसबी,एलआईयू,कस्टम आदि ) के अधिकारी/कर्म0 रहेगें , की संयुक्त टीम द्वारा बार्डर पर सामानों की चेकिंग कर कार्यवाही करने, प्रत्येक सप्ताह आपरेशन कवच के तहत गठित ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ संयुक्त रुप से गोष्ठी करने, आसूचना संकलन व मोबाइल न0 का आदान-प्रदान करने तथा उसकी रिपोर्ट प्रत्येक माह देने,मानव तस्करी, मादक पदार्थों / नशीली दवाओं/अवैध शराब व अवैध तरीके से वस्तुओं/सामानो के आयात-निर्यात आदि रोकने, आपरेशन त्रिनेत्र/दृष्टि के तहत ज्यादा से ज्यादा सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाये जाने, संदिग्ध/ देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी करने तथा लाभप्रद सूचनाओं से उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया । 

          तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ भारत-नेपाल बार्डर का फुट पैट्रोलिंग कर संबंधित को दिशा-निर्देश दिया गया ।

             इस दौरान श्री प्रशान्त कुमार अपर पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी शोहरतगढ, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ, निरीक्षक अभिसूचना इकाई ,पुलिस, कस्टम,आईबी,रा , एस0एस0बी0 आदि के अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

 

              

               

Back to top button
error: Content is protected !!