*जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में कार्यरत महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा* *रिपोर्टर – रणजीत सिंह भिंडर* हजारा, पीलीभीत । खादी परिवार ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में कार्यरत महिलाओं ने बुधवार को निकाली तिरंगा यात्रा। इस तिरंगा यात्रा में संस्था में कार्यरत महिलाओं, कर्मचारियों के साथ साथ संस्था से जुड़े पदाधिकारी तथा ग्रामीण भी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा के दौरान संस्था के प्रबंधक निखिल सिंह ने लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। इस समय पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पूरे देश में गांवों, शहरों, कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस अभियान को सफल बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग भी पूरे देश में आजादी के जश्न के बीच “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रहा है। वहीं इसी क्रम में पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में खादी ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से स्थापित जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में कार्यरत महिलाओं ने बुधवार को आम लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए और “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। यह तिरंगा यात्रा संस्था की सचिव अर्पणा सिंह के निर्देशन तथा प्रबंधक निखिल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई थी। यह तिरंगा यात्रा सुबह लगभग नौ बजे जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था से शुरू होकर भरजूनियां गांव के आखिर तक गई थी। तथा वहां से वापस संस्था में आकर तिरंगा यात्रा समाप्त हो गई थी। इस तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए थे। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। इस यात्रा में शामिल सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था के प्रबंधक निखिल सिंह ने वहां मौजूद लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक राम प्रवेश सिंह, सचिव अर्पणा सिंह, प्रबंधक निखिल सिंह, नगर अध्यक्ष कांग्रेस व क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्पूर्णानगर राजन यादव, एलआईसी के विकास अधिकारी नरेंद्र कन्नौजिया, संजय सिंह, एडवोकेट हरसुवरन लाल, जगजीत सिंह, गौरव भारती, अरविंद यादव तथा संस्था के वर्करों के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हजारा, पीलीभीत । खादी परिवार ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में कार्यरत…
Back to top button
error: Content is protected !!