A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

49 वीं वाहिनी एसएसबी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को किया जागरूक

इस दौरान उन्होंने लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की

IMG 20240814 WA0602हजारा, पीलीभीत। 49 वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के अधिकारियों व जवानों ने भारत नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को ग्रामीणों के साथ एक तिरंगा यात्रा निकाली । जिसमें एसएसबी के जवानों के साथ ही ग्रामीणों ने भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा में तैनात 49 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत एसएसबी तथा ग्रामीणों के साथ बुधवार को एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा 49 वीं वाहिनीं एसएसबी पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार तथा सीमा चौकी कांबोजनगर के सहायक कमांडेंट अच्छर सिंह के नेतृत्व मे निकाली गई थी। यह तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कंबोजनगर सीमा चौकी से शुरू होकर नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत टंगिया कस्बे तक निकाली गई थी। इस तिरंगा यात्रा मे एसएसबी और काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया था। इस तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने हाथो में तिरंगा थामा था। इस दौरान एसएसबी के जवान लोगों को तिरंगा यात्रा के प्रति जागरूक भी कर रहे थे। साथ ही लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए अपील भी कर रहे थे। इस तिरंगा यात्रा के दौरान एसएसबी सीमा चौकी कांबोजनगर के सहायक कमांडेंट अच्छर सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शूरू किया गया एक अभियान है। इसका मुख्य उदेश्य लोगों के बीच भारतीय ध्वज के बारे में जागरूक करना तथा लोगों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना है। आगे उन्होंने कहा कि यह हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान मे हे। इसलिए सभी से अपील है कि राष्ट्रीय ध्वज को बड़े सम्मान तथा शान से अपने घरों मे तिरंगा फहराये। और दूसरों को भी प्रेरित करें । हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से देश के प्रति हमारी देशभक्ति को प्रदर्शित करेगा। इस तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से कांबोजनगर सीमा चौकी के सहायक कमांडेंट अच्छर सिंह और सीमा चौकी टटरगंज ग्राम प्रधान गुरूदेव सिंह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष_ गुरूमुख सिंह ,, शेरसिंह, भागा सिंह के साथ साथ काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!