
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।c
बुंदेलखंड मेडिकल को कॉलेज को सीताराम रसोई के सदस्य इंजीनियर प्रकाश चौबे ने दान स्वरूप भेंट की C-arm मशीन. 20 लाख की लागत की है यह मशीन. यह मशीन ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के समय काम आती है जिससे टूटी हड्डी को जोड़ने में मदद मिलती है सबसे महत्वपूर्ण है हड्डी का एलाइनमेंट इससे बिल्कुल सीधा होता है.हड्डी पर्फेक्ट तरीके से जुड़ती है . न्यूरो सहित और भी कई ऑपरेशन में इसका उपयोग है. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर पीएस ठाकुर का कहना है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को एक नहीं कई C-arm मशीनों की जरूरत है. अब हम BMC को टर्टियरी केयर पर ले जा रहे हैं. यह सरकार समाज और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आपसी सहयोग और मजबूत रिश्तों से ही संभव हो पाएगा . इसका लाभ अंतिम पंक्ति के मरीज तक पहुंचेगी.












