A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

डीएम ने की चुनाव की व्यवस्थाओं व स्वीप के सम्बन्ध में बैठक

मतदान केंद्रों में साफ सफाई के दिये निर्देश

हरदोई।कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सभी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्रो में उचित साफ-सफाई करायी जाये। मतदान कर्मियों के रात में रुकने की उचित व्यवस्था करायी जाये। केन्द्रो पर बिजली, पंखा आदि की उचित व्यवस्था करायी जाये। कक्ष व शौचालय में यदि कोई कमी हो तो ससमय मरम्मत करा ली जाये।टंकी की सफाई करा दी जाये। पेयजल की उचित व्यवस्था की जाये।प्रधानाध्यापकों से व्यवस्था के सम्बन्ध में फीडबैक लिया जाये। मतदान केन्द्र की पुताई आदि करा ली जाये। एक सप्ताह के अंदर सभी अवशेष विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित किया जाये। प्रतिदिन विद्युतीकरण की समीक्षा की जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक वीडियोग्राफ़र को प्रशिक्षित किया जाये। ग्रामों में स्वीप की गतिविधियों का आयोजन किया जाये। मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी जाये।पंचायत घर पर इस प्रकार के आयोजन किये जाएं। कार्यक्रम में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाये। ग्राम सचिवालय भवन पर स्वीप की होर्डिंग व बैनर लगवाए जाएं। मतदान केन्द्रो पर व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक बूथ पर वाल पेंटिंग करायी जाये। 3 अप्रैल को होने वाली रैली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जाये। उद्योग व व्यापार प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाया जाये। विभिन्न क्लबों के सदस्यों से उन्होंने अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!