

दुमका:यह एक सामान्य तथ्य है कि बच्चे देश और दुनिया की संभावना है।भविष्य में चंद्रमा की तरह चमक बिखरने वाले बचपन को पल्लवित करने की हसरत बच्चों में प्रारंभ से रही है।बचपन सोच विचार और कल्पना की दीवार पार कर बच्चों के हुनर को जानने और समझने का अवसर है।यह जरूरी है कि बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास साथ-साथ होता रहे।बच्चों के भविष्य के लिए खेल और खेल जैसी गतिविधियां उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा रही है।ऐसा ही माहौल है दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय ठाडीहाट कुसियाम का। विद्यालय ने एक ओर शिक्षण क्षेत्र मे जहाँ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर पर प्रखंड टॉपर दिए वहीं खेल की दुनिया मे विद्यालय ने जिला, राज्य व नेशनल स्तर पर भी कई खिलाडी दिए।वर्तमान वर्ष मे क्रमशः प्रखंड स्तरीय, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता मे सम्बंधित विद्यालय के बच्चे स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया है।बता दे की 4*400 रिले रेस(बालक वर्ग-17),100 मीटर दौड़ मे गोल्ड (बालक वर्ग-14),200 मीटर दौड़ मे ब्रॉन्ज (बालक वर्ग-14),100 मीटर दौड़ मे गोल्ड(बालिका वर्ग-19),800 मीटर दौड़ मे सिल्वर(बालक वर्ग-19),4*400रिले रेस मे कांस्य(बालक वर्ग-19),लंबी कूद मे कांस्य(बालक वर्ग-19),800 मीटर मे रजत(बालक वर्ग-19),100 मीटर मे स्वर्ण (बालक वर्ग-19),100 मीटर मे स्वर्ण (बालिका वर्ग -19) ने राज्य स्तरीय के लिए क्वालीफाई किया है।विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक आनन्द मिश्र जो कि खुद कराटे ब्लैक बेल्ट हैं,कहा कि प्रतिभावान बच्चों कि सफलता से विद्यालय बहुत हर्षित है।बच्चों का राज्य स्तर पर चयन होने के बाद विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अमित कुमार काफ़ी खुश नजर आए।उन्होंने कहा कि हमें गर्व है बच्चों पर।उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी बच्चों का हर संभव मार्गदर्शन करते रहेंगे।प्रधानाध्यापक संतोष सोरेन ने राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यालय के छात्र जयदेव हांसदा, संगीता हांसदा,किशोर हेमब्रम, सिमन हेमब्रम,एलियास मुर्मू,स्टेफन किस्कू, शिवचरण मरांडी,श्रीजल टुडू व आनन्द किस्कू को भविष्य की शुभकामनायें दी कहा कि हमारे विद्यालय परिवार को हमारे विद्यार्थियों पर गर्व के इन्होने विद्यालय,माता पिता व अपने गाँव को गौरवान्वित किया है।







