A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

HPV वैक्सीनेशन को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की प्रेरक पहल — बालिकाओं से सीधे संवाद कर किया जागरूक अफवाहों पर ध्यान न दें, बालिकाओं का टीकाकरण सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

धार,  सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड 30 मार्च 2026। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने आज स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और टीकाकरण अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए ब्रह्माकुण्डी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने #HPV_वैक्सीनेशन (सर्वाइकल कैंसर बचाव टीका) अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वयं क्षेत्र की गलियों में पहुंचे और बालिकाओं के घर-घर जाकर पालकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अभिभावकों को समझाया कि यह टीका उनकी बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच है। उन्होंने पालकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों में न आएं और अपनी बेटियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं।

संवाद के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने समाज के सभी जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में भागीदारी निभाएं और अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। माइक्रो प्लानिंग के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।

जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाने के लिए संचालित एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को मिशन मोड पर संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को विकासखंडवार जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि यह टीका किशोरियों को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने में अत्यंत प्रभावी है। यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है और वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रमाणित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त इस टीके का प्रजनन क्षमता पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है और यह सिंगल डोज में प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 14 से 15 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए यू-विन (U-Win) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। अभिभावक अपनी बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला, संबंधित अधिकारीगण सहित आमजन उपस्थि

त रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!